छत्तीसगढ़

वेदांता प्लांट हादसा: एक और मजदूर की मौत, मृतकों की संख्या 22 पहुंची, जांच में लापरवाही उजागर

सक्ति, छत्तीसगढ़। जिले के वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे में एक और मजदूर की मौत हो गई है। गंभीर रूप से झुलसे बंगाल निवासी मजदूर सुब्रोतो जेना ने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। उनकी हालत 80 से 90 प्रतिशत तक झुलसने के कारण नाजुक बनी हुई थी।

इस ताजा मौत के साथ हादसे में जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 22 हो गई है। इससे पहले मध्यप्रदेश के रहने वाले एक अन्य मजदूर किस्मत अली की भी इलाज के दौरान मौत हो चुकी थी।

हादसे में कुल 36 मजदूर झुलसे थे, जिनमें से 14 का इलाज अभी भी विभिन्न अस्पतालों में जारी है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही

प्रशासनिक और औद्योगिक सुरक्षा विभाग की शुरुआती जांच में गंभीर लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी में बॉयलर ओवरलोड हुआ, जिसके कारण विस्फोट हुआ।

बताया जा रहा है कि चेतावनी मिलने के बावजूद भी काम नहीं रोका गया और मशीनों के रखरखाव में भारी अनदेखी की गई। इसी आधार पर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

घटना के बाद प्लांट प्रबंधन समेत 10 लोगों पर डभरा थाने में FIR दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है और प्रशासन ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button