UPSC CSE 2024 Final Result: प्रयागराज की शक्ति दुबे बनीं देश की टॉपर, टॉप 10 में शामिल हुए कई होनहार युवा

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्जाम 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया टॉप कर पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। आयोग ने कुल 1009 कैंडिडेट्स के नाम मेरिट लिस्ट में शामिल किए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपनी रैंक और रिजल्ट देख सकते हैं।
बायोकेमिस्ट्री की टॉपर बनी शक्ति दुबे
शक्ति दुबे ने 2016 में बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। वे लंबे समय से सिविल सर्विस की तैयारी कर रही थीं और इस बार उन्होंने देशभर के लाखों उम्मीदवारों को पीछे छोड़ते हुए टॉप किया है। उनका टॉपर बनना प्रयागराज और पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।
हरियाणा की हर्षिता गोयल रही दूसरे स्थान पर
दूसरे स्थान पर हरियाणा की हर्षिता गोयल रही हैं, जबकि तीसरा स्थान अर्चित पराग डोंगरे को मिला है। टॉप 10 में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली युवा शामिल हैं, जो यह दर्शाता है कि भारत के कोने-कोने से प्रतिभाएं आगे आ रही हैं।
UPSC CSE 2024 टॉप 10 टॉपर्स की सूची:
- शक्ति दुबे
- हर्षिता गोयल
- अर्चित पराग डोंगरे
- शाह मारगी चिराग
- आकाश गर्ग
- कोमल पुनिया
- आयुषी बंसल
- राज कृष्ण झा
- आदित्य विक्रम अग्रवाल
- मयंक त्रिपाठी
यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है और हर साल लाखों उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करते हैं। इस बार भी चयनित अभ्यर्थियों की मेहनत और धैर्य ने उन्हें सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।