छत्तीसगढ़

रायपुर में डबल सुसाइड से सनसनी: नीट परीक्षा के तनाव में 18 साल के छात्र ने किया सुसाइड, ईंट भट्ठा संचालक युवक ने पेड़ से लटककर दी जान

रायपुर। राजधानी में मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। पहला मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र के नयापारा का है, जहां 18 वर्षीय प्रशांत साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के झांकी गांव का है, जहां 20 फीट ऊंचे पेड़ पर गोपाल साहू का शव झूलता मिला। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

NEET के तनाव में था छात्र

गोलबाजार थाना पुलिस के मुताबिक, नयापारा निवासी प्रशांत साहू ने अपने घर के कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। वह अपने माता-पिता के साथ रहता था और हाल ही में नीट परीक्षा दी थी। परिजनों ने बताया कि परीक्षा ठीक न होने की वजह से वह काफी तनाव में था। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक दबाव में उसने यह कदम उठाया।

पेड़ पर फांसी लगाकर जान दी

अभनपुर के झांकी गांव में गोपाल साहू नाम के युवक ने आत्महत्या कर ली। वह गांव के पास एक 20 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा और रस्सी के फंदे से लटक गया। गोपाल की शादी एक साल पहले हुई थी और वह ईंट भट्ठा चलाता था। पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या माना है, लेकिन स्पष्ट कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस कर रही जांच

दोनों ही घटनाओं को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच की जा रही है। अफसरों का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जाएगी। दोनों युवकों की मौत ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button