छत्तीसगढ़
Trending
भाजपा की दो दिवसीय अहम बैठकें आज और कल, शिवप्रकाश देंगे मार्गदर्शन; कार्ययोजना और राजनीतिक प्रस्तावों पर होगी चर्चा

रायपुर, 12 मई 2026 / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 12 मई को शाम 6 बजे भाजपा कोर कमेटी एवं प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इसके अगले दिन 13 मई बुधवार को सुबह 10 बजे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बैठकों में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन देंगे। इस दौरान विष्णु देव साय, अजय जम्वाल, किरण देव एवं पवन साय भी मौजूद रहेंगे।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। साथ ही बैठक के दौरान राजनीतिक प्रस्ताव और शोक प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए जाएंगे।



