
रायपुर, 11 मई 2026। ILS Hospitals के रायपुर अस्पताल ने अपने संचालन के पहले ही वर्ष में 20 हजार से अधिक मरीजों का सफल इलाज कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि अत्याधुनिक सुविधाओं, अनुभवी डॉक्टरों और मरीज-केंद्रित सेवाओं के चलते लोगों के बीच “ट्रस्ट एंड फेथ” लगातार मजबूत हुआ है।
अस्पताल द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक साल में 2200 से अधिक डायलिसिस, 800 से ज्यादा कैथ लैब और कार्डियक प्रक्रियाएं, 450 से अधिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी प्रक्रियाएं, 10 किडनी ट्रांसप्लांट, 500 से ज्यादा सर्जरी और 7100 से अधिक रेडियोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक की गईं।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यह उपलब्धि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, विशेषज्ञ चिकित्सकों और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। ILS हॉस्पिटल्स समूह की स्थापना वर्ष 2000 में प्रसिद्ध लैप्रोस्कोपिक एवं बैरियाट्रिक सर्जन Dr. Om Tantia ने 8 बेड से की थी। वर्तमान में समूह देशभर में 800 से अधिक बेड के साथ मल्टीस्पेशियलिटी हेल्थ सेवाएं प्रदान कर रहा है।
समूह के ग्रुप COO Dr. Vishal Goyal ने कहा कि ILS हॉस्पिटल्स रायपुर समूह का पांचवां अस्पताल है, जिसने कम समय में छत्तीसगढ़ और मध्य भारत में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का लक्ष्य मरीजों को आधुनिक तकनीक के साथ संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है।
वहीं, रायपुर अस्पताल के COO Dr. Saurabh Chordia ने इस उपलब्धि का श्रेय डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल टीम और कर्मचारियों को दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल मरीज संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
OPD केयर कार्ड लॉन्च
अस्पताल ने अपनी पहली वर्षगांठ के मौके पर “OPD केयर कार्ड” लॉन्च करने की घोषणा भी की है। प्रबंधन के मुताबिक, यह पहल आम लोगों को किफायती और सुलभ OPD सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है। अस्पताल का कहना है कि अधिकांश बीमा योजनाओं में OPD सेवाएं शामिल नहीं होने से मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है, जिसे कम करने के लिए यह कार्ड मददगार साबित होगा।


