छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार नदी में गिरी, 4 की मौत, 2 घायल हालत गंभीर


कवर्धा, 04 मई 2026//छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पांडातराई थाना क्षेत्र के गड़ाई गांव के पास फोक नदी के पुल पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।


मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के बिरगांव क्षेत्र के कुछ युवक पंडरिया में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पुल पर संतुलन खो बैठी और सीधे नीचे नदी में गिर गई। कार में कुल छह लोग सवार थे।


हादसे में अरमान खान, सौंफ, अनस और कौनेन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जुनैद रज़ा और आरज़ू खान गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत-बचाव कार्य में मदद की।


पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा, जहां से उनकी हालत नाजुक होने पर निजी अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद पंडरिया स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।


प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button