छत्तीसगढ़
Trending

आज की ताज़ा ख़बर : CM विष्णुदेव साय का रायपुर दक्षिण विधानसभा में मेगा रोड शो, इंडियन रोड कांग्रेस अधिवेशन का अंतिम दिन, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा सौंपेगा ज्ञापन, पढ़ें आज की ताज़ा बड़ी खबरें

रायपुर, 11 नवंबर 2024

आज रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है । प्रचार थमने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर दक्षिण में रोड शो करेंगे । इस दौरान वह बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी के लिए वोट मांगेंगे ।

रोड शो दोपहर 2 बजे जयस्तंभ चौक से शुरू होगा और रायपुर दक्षिण के विभिन्न इलाकों से होते हुए शाम 5.50 बजे समाप्त होगा । इस रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहेंगे ।

इंडियन रोड कांग्रेस अधिवेशन का अंतिम दिन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 8 नवंबर से शुरू हुई भारत सड़क कांग्रेस अधिवेशन का अंतिम दिन है । समापन कार्यक्रम में डिप्टी CM अरुण साव भी मौजूद रहेंगे ।

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा सौंपेगा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा आज 11 नवंबर को शिक्षक मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर रायपुर जिले के विभिन्न विकासखंडों में सैकड़ों शिक्षक ‘मोदी की गारंटी’ लागू करने की मांग करेंगे । वे अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे । वे मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं, जो कि पहले सामूहिक अवकाश के रूप में सामने आया था, और अब यह ज्ञापन देने के रूप में जारी रहेगा ।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button