छत्तीसगढ़
Trending

आज की ताज़ा ख़बर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय झारखंड चुनाव प्रचार के लिए होंगे रवाना, रायपुर में भारतीय रोड कांग्रेस अधिवेशन का दूसरा दिन, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर दक्षिण में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के समर्थन में करेंगे जनसभाएं

रायपुर, 09 नवंबर 2024 – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए रांची रवाना होंगे। वे सिमडेगा और मझगांव विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का प्रस्थान सुबह 9:40 बजे निर्धारित है।

इस बीच, रायपुर में चल रहे इंडियन रोड कांग्रेस (IRC) अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। कल केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसका उद्घाटन किया। अधिवेशन के दौरान आज विभिन्न तकनीकी विशेषज्ञ अपनी राय साझा करेंगे। कार्यक्रम में शाम को सांस्कृतिक आयोजन भी होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की उपस्थिति भी रहेगी।

पूर्व CM भूपेश बघेल रायपुर दक्षिण में करेंगे चुनाव प्रचार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button