छत्तीसगढ़रायपुर
Trending

रायपुर के रावाभाठा में घर से संदिग्ध बम सामग्री मिलने से हड़कंप, बम स्क्वॉड तैनात; इलाके की घेराबंदी कर जांच में जुटी पुलिस

रायपुर, 07 मई 2026। राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वार्ड नंबर 13 स्थित एक मकान से संदिग्ध बम बनाने की सामग्री मिलने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पुलिस ने तत्काल पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मकान से तार, संदिग्ध केमिकल समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने की बात कही जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ बम स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद सामग्री किस उद्देश्य से रखी गई थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

बताया जा रहा है कि यह इलाका रायपुर कमिश्नरेट के नार्थ जोन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। फिलहाल पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button