छत्तीसगढ़
Trending

हाईटेंशन टॉवर पर फिर चढ़ा युवक: दूसरे दिन भी घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस-परिजन मनाने में जुटे

धमतरी, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक ने लगातार दूसरे दिन हाईटेंशन टॉवर पर चढ़कर हंगामा मचा दिया। मामला भेंड्रा गांव का है, जहां शुक्रवार को युवक को टॉवर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए गए।

जानकारी के अनुसार युवक एक दिन पहले भी उसी हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया था और घंटों तक ड्रामा करता रहा। काफी समझाइश के बाद वह नीचे उतरा था, लेकिन शुक्रवार को फिर से टॉवर पर चढ़ गया। टॉवर की ऊंचाई अधिक होने के कारण पुलिस और ग्रामीणों को उससे बातचीत करने में दिक्कत हो रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन और पुलिस लगातार उसे समझाकर नीचे उतारने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल युवक के टॉवर पर चढ़ने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक शराब के नशे में हो सकता है। पुलिस का कहना है कि युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद अस्पताल भेजा जाएगा, ताकि उसकी स्वास्थ्य जांच कराई जा सके।

घटना के चलते आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button