छत्तीसगढ़
Trending

दुर्ग: नहर में मिली युवक की रहस्यमयी लाश, दो दिन से था लापता, हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के राजीव नगर स्थित नहर में मंगलवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया गया कि उसकी मौत दो दिन पहले हुई होगी।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, एक राहगीर जब पुल से गुजर रहा था, तभी उसकी नजर नहर में तैरते शव पर पड़ी। उसने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद जामुल पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

शव पूरी तरह से अकड़ चुका था और उस पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने अनुमान जताया है कि शव करीब दो दिन पुराना है। मृतक की पहचान छावनी निवासी 26 वर्षीय कुंदन वर्मा के रूप में की गई है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत हत्या है या आत्महत्या। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button