छत्तीसगढ़
Trending

नए शिक्षा सत्र की शुरुआत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश — “खूब पढ़ो, आगे बढ़ो और छत्तीसगढ़ का गौरव बनो”

रायपुर, 16 जून 2025 — छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के स्कूली बच्चों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि “नई किताबों की खुशबू, नई कक्षा का उत्साह और नए सपनों के साथ यह एक नई शुरुआत है। खूब पढ़ो, आगे बढ़ो और छत्तीसगढ़ का गौरव बनो।”

मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें, जिज्ञासा के साथ सवाल पूछें और आत्मविश्वास के साथ जीवन की दिशा तय करें। उन्होंने कहा कि “आज का यह दिन हम सभी के लिए विशेष है। यह केवल एक शिक्षा सत्र की शुरुआत नहीं, बल्कि हर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का अवसर है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई शिक्षा नीति का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने व्यापक बदलावों के जरिए प्रदेश के शैक्षिक भविष्य को बेहतर बनाने का प्रयास किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि “बच्चों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, आपकी शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की जिम्मेदारी हमारी है।”

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि अब कोई भी विद्यालय शिक्षकविहीन न रहे। सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि प्रदेशभर में समग्र और प्रेरणादायक शैक्षिक वातावरण विकसित हो सके।

अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री साय ने बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी नए शिक्षा सत्र के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सहयोग और समर्पण की सराहना की।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button