छत्तीसगढ़
Trending

वायरल फोटो का असर: सटोरिए के साथ तस्वीर वायरल होने पर दुर्ग के TI समेत कई पुलिस अफसरों पर गिरी गाज, PHQ अटैच

दुर्ग। महादेव सट्टा एप से जुड़े एक सटोरिए के साथ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तस्वीर वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने बड़ी कार्रवाई की है। वायरल फोटो को लेकर दुर्ग जिले के थाना प्रभारी और उप निरीक्षक को PHQ अटैच किया गया है। इस संबंध में डीजीपी अरुण देव गौतम ने आदेश जारी किए हैं।

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया में एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी, जिसमें एडिशनल एसपी सिटी सुखनंदन राठौर, निरीक्षक कपिल देव पांडे, और उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर एक सटोरिए के साथ नजर आ रहे थे। दावा किया गया कि संबंधित व्यक्ति महादेव सट्टा एप से जुड़ा हुआ है।

तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े हो गए थे। इसके चलते पुलिस मुख्यालय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अफसरों का ट्रांसफर और अटैचमेंट आदेश जारी किया है।

जिन अधिकारियों पर कार्रवाई हुई:

  • कपिल देव पांडे, टीआई जामुल – PHQ अटैच
  • चेतन चंद्राकर, उप निरीक्षक दुर्ग – PHQ अटैच
  • अरविंद कुमार साहू, रक्षित निरीक्षक राजनांदगांव – राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी स्थानांतरित
  • बालाराम सिन्हा, उप निरीक्षक महासमुंद – धमतरी स्थानांतरित

फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है और उच्च अधिकारियों की निगरानी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button