छत्तीसगढ़

8 जुलाई को होगी साय सरकार की बड़ी कैबिनेट: नए फैसलों का इंतजार, कई अहम मुद्दों पर बन सकती है सहमति

रायपुर, 03 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 8 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। बैठक सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।

सरकार की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और नीतिगत प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही कई अहम प्रशासनिक और जनहित से जुड़े फैसलों पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है।

बैठक को लेकर सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट के निर्णयों पर प्रदेशभर की नजर रहेगी, क्योंकि कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button