छत्तीसगढ़
Trending

भाठनपाली में मंदिर तोड़े जाने पर बवाल : गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

रायगढ़, 28 मई। रायगढ़ जिले के ग्राम भाठनपाली में हनुमान मंदिर तोड़े जाने की घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया है। आरोप है कि चर्च में सभा लगाने वाले समूह ने मंदिर को तोड़ दिया, जिसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने हाथ में गैंती, फावड़ा लेकर चर्च को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन समय रहते पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया।

बताया गया है कि हनुमान मंदिर चर्च के ठीक सामने स्थित था। मंदिर के टूटने की खबर फैलते ही नगर पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। साइबर प्रभारी डीएसपी अनिल विश्वकर्मा भी गांव में मौजूद हैं। प्रशासन ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर स्थिति को नियंत्रण में किया और दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है, और पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button