छत्तीसगढ़
Trending
Tamanar Road Accident: तेज रफ्तार गाड़ियों की आमने-सामने भिड़ंत, टक्कर के बाद लगी आग, एक चालक की मौत

रायगढ़ 3 जून 2026// छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक स्थित झींगाबहाल क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो तेज रफ्तार वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया।
हादसे में एक वाहन चालक की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे वाहन चालक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। आग बुझाने के लिए जिंदल उद्योग की फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया, जिसने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



