छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर प्रेस क्लब में शुरू हुआ ग्रीष्मकालीन चित्रकला शिविर : मीडिया परिवार और निर्धन बच्चों को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण, बच्चों की पेंटिंग प्रदर्शनी और प्रशस्ति पत्र भी मिलेगा

रायपुर, 04 मई 2025 रायपुर प्रेस क्लब और आर्ट होम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में प्रेस क्लब भवन, मोतीबाग में 1 मई से 31 मई तक ग्रीष्मकालीन महिला एवं बाल चित्रकला शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ 1 मई को हुआ। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह शिविर खासतौर पर मीडिया परिवार और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए निःशुल्क आयोजित किया गया है।

इच्छुक प्रशिक्षणार्थी प्रतिदिन सुबह 8 से 9:30 बजे के बीच पंजीकरण करा सकते हैं। शिविर में बच्चों को चित्रकला की बुनियादी जानकारी के साथ-साथ रेखांकन, पोस्टर कलर, एक्रेलिक, फेब्रिक, ऑयल पेस्टल और सॉफ्ट पेस्टल कलर की विधियां सिखाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त वेस्ट से बेस्ट, फ्लावर पॉट सजावट और सिरेमिक डिज़ाइन जैसी क्रिएटिव गतिविधियों का भी प्रशिक्षण मिलेगा।

प्रशंसा पत्र व पेंटिंग प्रदर्शनी भी
शिविर के समापन पर प्रतिभागियों की बनाई गई पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और उन्हें आर्ट होम संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

प्रशिक्षु लाएंगे अपनी सामग्री
आर्ट होम संस्था के संचालक नरेश वाढेर ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सामग्री प्रशिक्षुओं को स्वयं लाना होगा। शिविर रविवार को बंद रहेगा। प्रशिक्षण के बाद पालकों से आग्रह किया गया है कि वे समय पर आकर अपने बच्चों को लें।

शिविर में वरिष्ठ चित्रकार नरेश वाढेर, जयश्री भगवानानी, दीपिका सिंह बैस, सुनीता दिवेदी, सुजाता राजीमवाले, रजनीश वर्मा और रुचि तिवारी बच्चों को प्रशिक्षण देंगे।

संपर्क:

  • नरेश वाढेर: 98932-60363
  • जयश्री भगवानानी: 94255-06672
IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button