छत्तीसगढ़
Trending

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और प्रवक्ता संजीव शुक्ला ने किया व्यापारियों के बीच जनसंपर्क, कहा – दक्षिण विधानसभा में बदलाव की लहर, कांग्रेस को मिल रहा अपार समर्थन

रायपुर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और कांग्रेस के युवा प्रवक्ता संजीव शुक्ला ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए व्यापारियों के बीच जनसंपर्क किया। दीपक बैज ने कहा कि इस उपचुनाव में व्यापारियों, युवाओं और स्थानीय जनता से मिल रहे सम्मान और समर्थन ने नई ऊर्जा दी है।

उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस की इस आंधी में बदलाव सुनिश्चित है। जनसंपर्क के दौरान समर्थकों ने नारा लगाया, “कांग्रेस की ये आंधी है, देश का हर युवा राहुल गांधी है,” जो माहौल में उत्साह का संचार करता दिखा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button