छत्तीसगढ़
Trending

देवी अहिल्या बाई होलकर जयंती पर विशेष आयोजन: रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने 75 लाख की नाली निर्माण योजना का किया भूमि पूजन

रायपुर, 30 मई 2025 । देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के पूर्व आयोजन के तहत रायपुर नगर निगम के जोन-2 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 (हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए 75 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित नाली निर्माण योजना का विधिवत भूमि पूजन किया।

यह बहुप्रतीक्षित योजना स्थानीय वार्ड पार्षद शेख मुशिद की अनुशंसा पर लाई गई है, जिसका उद्देश्य बरसात के मौसम में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करना है। भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, आयुक्त आर. के. डोंगरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक मिश्रा ने निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा, “जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्ता और पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार और नगर निगम रायपुर मिलकर नागरिक सुविधाओं के उन्नयन हेतु लगातार कार्य कर रहे हैं। इस नाली निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड और आसपास के इलाकों को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।

स्थानीय नागरिकों ने विधायक और प्रशासन का आभार जताते हुए परियोजना का स्वागत किया और भरोसा जताया कि यह कार्य तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण होगा। नागरिकों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की तत्परता और शासन की प्रतिबद्धता से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button