
रायपुर, 22 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह रायपुर रेलवे स्टेशन से ‘सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री राजनांदगांव पहुंचकर प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगे। सुबह 11 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर वे सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:20 बजे स्टेट हाई स्कूल राजनांदगांव में आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 1:50 बजे तक चलेगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री स्पीकर हाउस राजनांदगांव में आरक्षित कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 2:45 बजे राजनांदगांव से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3:10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री निवास लौटकर आरक्षित रहेंगे।



