राष्ट्रीय

शुभेंदु अधिकारी के करीबी की हत्या: PA चंद्रनाथ रथ को गोलियों से भूना, ड्राइवर समेत 3 घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के बीच भाजपा नेता Suvendu Adhikari के करीबी और निजी सहायक बताए जा रहे चंद्रनाथ रथ की बुधवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में उनके ड्राइवर समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घटना नॉर्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, चंद्रनाथ रथ देर रात करीब 11:30 बजे स्कॉर्पियो वाहन से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जेस्सोर रोड स्थित दोहारिया इलाके के पास बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने बेहद करीब से 4 से 5 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें कई गोलियां चंद्रनाथ रथ के सीने और सिर में लगीं।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल चंद्रनाथ रथ को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके ड्राइवर समेत दो अन्य घायलों का इलाज जारी है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद से हिंसा, आगजनी और मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पुलिस अब तक करीब 200 मामले दर्ज कर चुकी है, जबकि 433 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। वहीं 1100 से ज्यादा लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button