
रायपुर, 15 मई 2026। घुटनों, कूल्हों और जोड़ों की गंभीर समस्याओं से जूझ रहे मरीज बेहतर इलाज के लिए अक्सर बड़े शहरों का रुख करते हैं, लेकिन अब श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और सफल उपचारों के कारण मरीजों की पहली पसंद बनता जा रहा है। अस्पताल में आधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों की मदद से मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अब तक 51 मरीजों का सफल जॉइंट रिप्लेसमेंट उपचार किया जा चुका है। खास बात यह है कि इलाज के लिए केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और गोवा सहित कई राज्यों से मरीज यहां पहुंच रहे हैं।
श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल में अत्याधुनिक तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण (Knee Replacement), कूल्हा प्रत्यारोपण (Hip Replacement) और अन्य जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की जा रही हैं। अस्पताल की अनुभवी ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों की टीम मरीजों को कम दर्द, तेजी से रिकवरी और बेहतर जीवनशैली देने के उद्देश्य से कार्य कर रही है।
मरीजों का कहना है कि यहां उन्हें महानगरों जैसी आधुनिक सुविधाएं, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आधुनिक मशीनें और विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख एक ही स्थान पर मिल रही है। यही वजह है कि दूर-दराज के मरीज भी भरोसे के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं।
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुशील शर्मा, ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन ने बताया कि सर्जरी के बाद कई मरीज सामान्य जीवन में लौट चुके हैं। जो मरीज पहले चलने-फिरने में असमर्थ थे, वे अब आत्मविश्वास के साथ अपने दैनिक कार्य कर पा रहे हैं। अस्पताल में मरीजों के लिए विशेष देखभाल, फिजियोथेरेपी और पुनर्वास सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केवल इलाज करना नहीं, बल्कि मरीजों को दर्दमुक्त और बेहतर जीवन देना है। नई तकनीकों और उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है।



