छत्तीसगढ़
Trending

शहीद मेहूल सोलंकी को रायपुर में अंतिम सलामी : सीएम विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, पार्थिव शरीर गुजरात रवाना

रायपुर। सुकमा और बीजापुर में नक्सल मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए सीआरपीएफ जवान मेहूल भाई नंदलाल सोलंकी को आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीद का पार्थिव शरीर माना स्थित 4वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर लाया गया, जहां गमगीन माहौल में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और बल के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी।

श्रद्धांजलि के बाद शहीद जवान का पार्थिव शरीर विशेष विमान से उनके गृह राज्य गुजरात रवाना किया गया। राज्य सरकार ने शहीद सोलंकी की शहादत को नमन करते हुए उनके परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है।

शहीद मेहूल सोलंकी की वीरगति को पूरा देश सलाम कर रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button