छत्तीसगढ़
Trending

रायगढ़ जाते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के काफिले में भीषण भिड़ंत: पूर्व विधायक पद्मा मनहर समेत 4 घायल, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

रायगढ़/सारंगढ़, 17 जून 2025।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के सारंगढ़ से रायगढ़ दौरे के दौरान एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। सोमवार शाम उनके काफिले में शामिल करीब 6 वाहन आपस में टकरा गए, जिससे पूर्व विधायक पद्मा मनहर समेत 4 लोग घायल हो गए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब काफिले में चल रहे पेट्रोलिंग वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रहे वाहन एक के बाद एक आपस में भिड़ गएपूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने घटना की पुष्टि की और बताया कि वाहनों को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचा है।

हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई, सभी घायल सुरक्षित और खतरे से बाहर हैं। चोटें मामूली हैं, लेकिन वाहनों को भारी नुकसान हुआ है।

कई नेताओं की गाड़ियां हुईं बुरी तरह क्षतिग्रस्त

घटना में चंद्रदेव राय, जो दीपक बैज की गाड़ी में सवार थे, सुरक्षित हैं। वहीं, जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज सहित अन्य कांग्रेस नेताओं की गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना के बाद कई वाहनों को मौके पर ही छोड़ना पड़ा और बाद में टोचन कर शोरूम तक ले जाया गया

SP को दी गई सूचना, जांच शुरू

दौरे की व्यस्तता के चलते दीपक बैज और अन्य नेता मौके से आगे रवाना हो गए। घटना की सूचना सारंगढ़ एसपी अंजनेय वार्ष्णेय को दी गई है। फिलहाल पेट्रोलिंग वाहन के ड्राइवर की लापरवाही की जांच की जा रही है


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button