अपराधछत्तीसगढ़रायपुर
Trending

रायपुर में 50 लाख की सनसनीखेज ठगी का पर्दाफाश : ड्राइवर समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, बड़ी साजिश का खुलासा

रायपुर। राजधानी रायपुर के थाना खम्हारडीह क्षेत्र में लाखों रुपये की गबन की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए ड्राइवर सहित कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 49.50 लाख रुपये नकद, एमजी विंडसर कार और वर्ना कार सहित कुल लगभग 66.50 लाख रुपये का मशरूका जप्त किया है।

ड्राइवर ने रची थी पूरी साजिश

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी कृष्णा साहू कंपनी में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था। उसने अपने रिश्तेदारों और साथियों के साथ मिलकर पूर्व नियोजित योजना के तहत इस घटना को अंजाम दिया।

घटना के दिन कृष्णा साहू और एकाउंटेंट भूपेन्द्र देवांगन कंपनी की कार से लगभग 50 लाख रुपये लेकर बैंक बंद होने के कारण निवास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गीतांजली नगर के पास ड्राइवर ने गुटखा लेने के बहाने एकाउंटेंट को उतार दिया और कार सहित नकदी लेकर फरार हो गया।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुला राज

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) एवं पुलिस उपायुक्त (क्राइम एंड सायबर) के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।

टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी के भागने के मार्ग का पता लगाया और लगातार तकनीकी विश्लेषण के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रैक की।

सभी 7 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की सतत कार्रवाई और दबिश के बाद मुख्य आरोपी कृष्णा साहू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रचने और रकम को आपस में बांटने की बात स्वीकार की।

इसके बाद पुलिस ने अन्य 06 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों से—

  • ₹49,50,000 नगद
  • एमजी विंडसर कार (CG/04/QG/6633)
  • वर्ना कार (CG 06 HB 8055)
  • कुल मशरूका लगभग ₹66,50,000

जप्त किया है।

मामला दर्ज

थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 136/26 के तहत धारा 316(4), 306, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button