छत्तीसगढ़
Trending

‘सिंदूर का धंधा’ कहकर सेना का अपमान : ममता बनर्जी पर सलीम राज का वार, माफी नहीं तो जनता देगी जवाब

रायपुर, 30 मई 2025 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर दिए गए विवादित बयान पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे भारतीय सेना, बलिदान और देशभक्ति का घोर अपमान बताते हुए ममता बनर्जी के बयान को शर्मनाक और वोटबैंक की राजनीति का एक और उदाहरण करार दिया।

डॉ. सलीम राज ने कहा, “जब भारतीय सेना सीमा पर दुश्मनों से लोहा ले रही है और अपने प्राणों की आहुति दे रही है, तब ममता बनर्जी को यह अभियान महज ‘सिंदूर का धंधा’ नजर आ रहा है। यह सोच न केवल संकीर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि हमारे वीर सैनिकों की शहादत का भी उपहास है।”

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार की बयानबाज़ी न केवल राष्ट्रविरोधी मानसिकता को बढ़ावा देती है, बल्कि देश की सुरक्षा और अखंडता पर भी सवाल खड़े करती है। डॉ. राज ने ममता बनर्जी को इस टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की चुनौती दी और कहा कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका करारा जवाब देगी।

डॉ. सलीम राज ने कहा, “इतिहास गवाह रहेगा कि जब पूरा देश अपने वीर सैनिकों के सम्मान में एकजुट था, तब ममता बनर्जी ने तुच्छ राजनीतिक लाभ के लिए सैनिकों के पराक्रम और बलिदान का उपहास उड़ाया।”

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button