छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर के मुजगहन इलाके में 20 लाख की लूट : अज्ञात बदमाशों ने युवक को घेरकर दी वारदात को अंजाम, पुलिस ने घेराबंदी कर शुरू की जांच, सुरक्षा को लेकर इलाके में दहशत का माहौल

रायपुर, 17 अक्टूबर 2024

राजधानी के मुजगहन इलाके में 20 लाख रुपए की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना वेंकट हॉस्पिटल के सामने हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को घेरकर उससे 20 लाख रुपए लूट लिए। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर दहशत का माहौल बन गया है।

पीड़ित युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, युवक किसी जरूरी काम से जा रहा था, तभी अचानक बदमाशों ने उसे घेर लिया और पैसे लूटकर फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला गंभीर है, और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।लूट की इस वारदात के बाद से मुजगहन और उसके आसपास के इलाकों के लोग काफी चिंतित हैं और सुरक्षा के इंतजामों को लेकर पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button