छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने स्वामी आत्मानंद वार्ड को दी 2.89 करोड़ की विकास सौगात, करबला तालाब बनेगा ‘स्वामी आत्मानंद सरोवर

रायपुर। रायपुर पश्चिम विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने नगर निगम जोन 7 के स्वामी आत्मानंद वार्ड (क्रमांक 38) में एकमुश्त 2 करोड़ 89 लाख रुपये की लागत के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, निगम व जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

विधायक मूणत ने करबला तालाब को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श रूप देने का संकल्प दोहराते हुए इसके नामकरण को ‘स्वामी आत्मानंद सरोवर’ करने का सुझाव दिया। साथ ही तालाब के मध्य टापू पर स्वामी आत्मानंद की प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने तालाब के संरक्षण, सौंदर्यीकरण व स्वच्छता के लिए नागरिक समिति गठन की बात कही और स्थानीय नागरिकों से सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया।

विकास कार्यों में मायाराम सुरजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चौबे कॉलोनी में 2 अतिरिक्त कक्ष एवं हॉल निर्माण (40 लाख), करबला तालाब पर रिटेनिंग वॉल निर्माण (1.44 करोड़), कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला भवन मरम्मत (5 लाख), और तालाब उद्यान विकास (1 करोड़) शामिल हैं।

विधायक मूणत ने तालाब की सुंदरता व पर्यावरण संरक्षण के लिए सीसीटीवी, लाइटिंग, बाउंड्री वॉल, सुंदर पाथवे, कुण्ड निर्माण, अतिक्रमण हटाने व वृक्षारोपण जैसे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने उद्योगपतियों से CSR मद से तालाब के चारों ओर वृक्षारोपण का संकल्प लेने का आग्रह भी किया।

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि वार्डवासी सौभाग्यशाली हैं कि उनके पास तालाब जैसी धरोहर है जो पर्यावरण संतुलन में सहायक होगी। सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने विधायक को ‘विकास पुरुष’ बताते हुए कहा कि मूणत के नेतृत्व में क्षेत्र में व्यापक स्तर पर विकास कार्य हो रहे हैं।

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन वार्ड पार्षद आनंद अग्रवाल ने किया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button