छत्तीसगढ़
Trending

Raipur City Crime: हत्या के आरोपी राजा बेझर गिरफ्तार, पुलिस से झड़प में कई जवान घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को हत्या के आरोपी राजा बेझर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान राजा और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसमें प्रधान आरक्षक महेश नेताम, आरक्षक असवन साहू, सुनील पाठक, विवेक यादव, आनंद शर्मा, और रूप धुर्वेशी समेत कई पुलिस कर्मी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, राजा बेझर ने हाल ही में दुर्ग में हुए पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अमित से पिस्टल खरीदी थी। पैरोल पर छूटने के बाद उसने वापस जेल नहीं लौटते हुए शहर में दहशत फैलाना शुरू कर दिया था। पुलिस को उसकी गतिविधियों की लगातार जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद टिकरापारा टीआई मनोज साहू के नेतृत्व में एक टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button