छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग: NHM कर्मचारियों को स्वास्थ्य मंत्री ने दिया आखिरी मौका, आज शाम तक लौटने का निर्देश

रायपुर, 19 सितंबर 2025: राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम विहारी जायसवाल ने NHM कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी दी है कि वे आज शाम तक अपने कार्यस्थल पर लौट आएँ। मंत्री ने कहा कि “लोगों की जान से खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। यदि स्वास्थ्य सुविधाएं बाधित होती हैं, तो नई भर्तियाँ की जाएँगी।”

मंत्री ने यह भी कहा कि जिन कर्मचारियों को नोटिस दिया गया है, वे भी आज शाम तक वापस आएँ और जिन पर पहले बर्खास्तगी हुई थी, उनके मामलों पर भी विचार किया जाएगा।

NHM कर्मचारियों की एक माह की हड़ताल के दौरान अब तक 5 बार वार्ता हुई है। इसमें से 10 में से 4 मांगें पूरी कर दी गई हैं, जबकि 3 मांगों पर कमिटी बनाई गई है और शेष 3 मांगों पर उच्चस्तरीय चर्चा की जाएगी।

मंत्री ने उम्मीद जताई कि कल हुई सहमति के अनुसार कर्मचारी हड़ताल खत्म करेंगे और आज अपने काम पर लौटेंगे। इस हड़ताल के दौरान कुल 25 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है, लेकिन नोटिस मिलने वाले कर्मचारियों को वापसी पर राहत दी जाएगी।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button