छत्तीसगढ़रायपुर
Trending

रायपुर BREAKING : पंडरी पुराने बस स्टैंड में भीषण आग, बंद दुकानों और गुमटियों में मची अफरा-तफरी

रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार को पंडरी स्थित पुराने बस स्टैंड इलाके में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज गर्मी के बीच अज्ञात कारणों से लगी आग ने कुछ ही देर में बंद दुकानों में रखे सामान और आसपास की गुमटियों को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेजी से फैलती चली गईं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है। हाल के दिनों में शहर में ट्रांसफार्मर और बिजली लाइनों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे बिजली व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

इस हादसे में दुकानों में रखा पुराना सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कर लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में बिजली उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button