छत्तीसगढ़
Trending
अम्बिकापुर जेल में कैदी की मौत: उल्टी-दस्त से बिगड़ी हालत, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम

अंबिकापुर, 05 मई 2026// छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक कैदी हत्या के मामले में दोषी था और आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।
जानकारी के अनुसार, कैदी पिछले दो दिनों से उल्टी-दस्त की समस्या से जूझ रहा था। हालत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की निगरानी में लगातार इलाज चलता रहा, लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ।
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह अचानक कैदी की हालत और ज्यादा खराब हो गई। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
मृतक कैदी एमसीबी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले का निवासी था। फिलहाल, मामले में आगे की प्रक्रिया और जांच जारी है।



