छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा की तैयारियाँ तेज, ज्योति नगर में जनसंपर्क कर समिति ने मांगा सहयोग

रायपुर, 7 मई 2025 — महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा 2025 के आयोजन में अब केवल 52 दिन शेष हैं। इस भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर रथ यात्रा आयोजन समिति कोटा द्वारा जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है।

आज समिति के सदस्यों ने ज्योति नगर मंहत तालाब क्षेत्र में जनसंपर्क कर नागरिकों से अधिक से अधिक सहयोग देने की अपील की। स्थानीय लोगों से रथयात्रा में सक्रिय भागीदारी और सहयोग के लिए आग्रह किया गया, जिससे आयोजन को सफल और भव्य बनाया जा सके।

आयोजन समिति ने बताया कि महायात्रा की तैयारी जोरों पर है और जनसहयोग से ही यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था व एकता का प्रतीक बनेगा। समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय से जुड़ें और आयोजन में तन-मन-धन से सहयोग करें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button