राष्ट्रीय

PM Modi Selfie Video ने बनाया नया रिकॉर्ड: 24 घंटे में 303 मिलियन व्यूज, Instagram पर 15 मिलियन लाइक्स

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाल ही में जारी किया गया सेल्फी वीडियो सोशल मीडिया पर नया रिकॉर्ड बना चुका है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को महज 24 घंटे में 303 मिलियन (30.3 करोड़) से अधिक व्यूज मिले हैं। इसके साथ ही वीडियो पर 15 मिलियन लाइक्स और 1.3 मिलियन से अधिक कमेंट्स भी दर्ज किए गए हैं। यह वीडियो कम समय में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले इंस्टाग्राम वीडियो में शामिल हो गया है।

यह वीडियो 23 जुलाई की रात उस समय जारी किया गया था, जब देशभर में NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों के बीच नाराजगी का माहौल था। वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों और युवाओं को संबोधित करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार पेपर लीक के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी। वीडियो का कैप्शन था—“कल कैबिनेट में पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कदम उठाए जाएंगे!”

IShowSpeed का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी के इस वीडियो ने अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर IShowSpeed के वायरल वीडियो का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। जहां IShowSpeed के वीडियो को 24 घंटे में करीब 300 मिलियन व्यूज मिले थे, वहीं पीएम मोदी के वीडियो ने 303 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान बना दिया।

Instagram पर बढ़े 10 लाख नए फॉलोअर्स

इस वायरल वीडियो का असर प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी देखने को मिला। वीडियो पोस्ट होने के बाद 24 घंटे के भीतर करीब 10 लाख नए फॉलोअर्स जुड़ गए। फिलहाल उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 102 मिलियन (10.2 करोड़) से अधिक फॉलोअर्स हो चुके हैं।

लगातार वायरल हो रहे हैं पीएम मोदी के वीडियो

प्रधानमंत्री मोदी के कई अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर करोड़ों व्यूज हासिल कर चुके हैं। इनमें Vantara दौरे, झालमुड़ी खाते हुए वीडियो, Skyroot स्पेस मिशन, बैडमिंटन उपलब्धियों से जुड़े पोस्ट और हालिया “Thank You, Friends” फॉलो-अप सेल्फी वीडियो भी शामिल हैं। इनमें से कई वीडियो 100 मिलियन से लेकर 1 बिलियन तक व्यूज प्राप्त कर चुके हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button