छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में पेट्रोल संकट: 13 पंप ड्राई, सप्लाई बाधित होने से लोगों में मची अफरा-तफरी

बिलासपुर, 14 मई 2026/ बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत गहरा गई है। शहर और आउटर इलाकों के करीब 13 पेट्रोल पंप पूरी तरह ड्राई हो गए हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा असर Hindustan Petroleum Corporation Limited के पंपों पर देखने को मिल रहा है, जबकि Bharat Petroleum Corporation Limited और Indian Oil Corporation के कुछ पंपों में भी ईंधन की कमी दर्ज की गई है।

बिलासपुर-कोरबा रूट के उसलापुर, कोनी, सेंदरी, सकरी और घुटकू क्षेत्रों में स्थिति सबसे गंभीर है, जहां कई पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड लगा दिए गए हैं। टैंकर सप्लाई में देरी और भुगतान संबंधी प्रक्रियाओं के कारण संकट और बढ़ गया है।

प्रशासन का दावा है कि जिले में अभी लगभग पांच दिन का स्टॉक मौजूद है और जल्द ही सप्लाई सामान्य हो जाएगी, लेकिन फिलहाल ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में ईंधन की मारामारी जारी है। कई जगहों पर लिमिट तय कर 40-50 लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जा रहा है, जिससे ट्रांसपोर्ट और आम जनता की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button