छत्तीसगढ़
Trending

पानी के लिए सड़कों पर उतरे लोग: सुबोध हरितवाल के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, निगम पर अनदेखी का आरोप

रायपुर, 05 मई 2026। राजधानी रायपुर में बढ़ते जल संकट को लेकर कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुढ़ियारी, अशोक नगर और बजरंग चौक समेत कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत के विरोध में नगर निगम जोन-8 कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया गया।

रायपुर पश्चिम विधानसभा के वार्ड क्रमांक 19 सहित आसपास की बस्तियों में पिछले कई दिनों से हालात बेहद खराब हैं। लोगों को पीने का पानी तक करीब 1 किलोमीटर दूर से लाना पड़ रहा है। अधिकांश बोरिंग खराब हो चुके हैं और टैंकर सप्लाई भी नाकाफी साबित हो रही है, जिससे संकट और गहराता जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुबोध हरितवाल ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन समस्या को नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता से पानी का टैक्स तो वसूला जा रहा है, लेकिन बदले में पर्याप्त सुविधा नहीं मिल रही।

वहीं नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने बताया कि पानी की कमी का असर लोगों के रोजगार पर भी पड़ रहा है। लोग दिनभर पानी के इंतजार में समय गंवा रहे हैं, जिससे वे काम पर नहीं जा पा रहे।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले एक महीने से वे इस समस्या से जूझ रहे हैं। टैंकर समय पर नहीं आते और आने पर भी सभी तक पानी नहीं पहुंच पाता। इससे रोजमर्रा का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक जल संकट का स्थायी समाधान नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button