छत्तीसगढ़
Trending

सक्ती: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी, ACB की कार्रवाई से हड़कंप

सक्ती, 02 अप्रैल 2025 एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए हसौद तहसील के कैथा गांव में पदस्थ पटवारी रामशरण कश्यप को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वह एक किसान से जमीन के रिकॉर्ड सुधारने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

सूत्रों के अनुसार, किसान ने पटवारी की रिश्वत मांगने की शिकायत ACB से की थी। शिकायत के बाद ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और पटवारी को मौके पर ही रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया। टीम ने पटवारी के पास से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली है।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई से जिले में ACB की सक्रियता और भ्रष्टाचार के खिलाफ उसके सख्त रुख की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है।

ACB की यह कार्रवाई अन्य शासकीय कर्मचारियों के लिए भी सख्त संदेश मानी जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button