छत्तीसगढ़
Trending

कोरबा में सड़क हादसा: ट्रक और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

कोरबा, 28 मई – कोरबा जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक ट्रक से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक अमरकंटक के रहने वाले थे और कोरबा में गिट्टी खदान में काम करते थे। हादसा उस वक्त हुआ जब वे काम से लौटते समय कोरबी की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार ट्रक से बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई, जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य दो को गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों की सूचना पर कोरबी चौकी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button