छत्तीसगढ़
Trending

विजयादशमी पर सरगुजा में शस्त्र पूजा: टीएस सिंह देव ने निभाई सदियों पुरानी परंपरा, रघुनाथ पैलेस आम जनता के लिए खोला गया

सरगुजा, 12 अक्टूबर 2024

सरगुजा के राजपरिवार के मुखिया और प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने विजयादशमी के अवसर पर रघुनाथ पैलेस में शस्त्र पूजा की। इस पूजा में सरगुजा महाराज टीएस सिंह देव और आदितेश्वर शरण सिंह देव ने भाग लिया। परंपरागत रूप से पैलेस के प्रांगण में अश्व, गज, शस्त्र, नगाड़े, आशा सोंटा और निशान की पूजा की गई, जिसके बाद कुलदेवी की पूजा संपन्न हुई।

हर वर्ष केवल दशहरे के दिन, पैलेस का द्वार सरगुजा की जनता के लिए खोला जाता है, जहां जिले के लोग अपने महाराज से मिलने आते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सरगुजा के लोग उपस्थित रहे। टीएस सिंह देव ने बताया कि सदियों से इस परंपरा का निर्वहन हो रहा है, और दशहरे के दिन राजा के दर्शन को शुभ माना जाता है।

सरगुजा जिले में दो दिन तक रावण दहन की परंपरा के बारे में सिंह देव ने बताया कि पहले विजयादशमी के दिन अंबिकापुर में रावण दहन किया जाता है, जबकि अगले दिन लखनपुर में रावण दहन का आयोजन होता है। सिंह देव ने इस अवसर पर अपने बचपन की दशहरे की यादें साझा कीं और प्रदेशवासियों को दशहरे की बधाई दी।

1001518797 removebg preview
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button