छत्तीसगढ़
Trending

‘मेरी आदत थोड़ी ख़राब है, प्लीज मोबाइल बंद या साइलेंट कर लें’ — डिप्टी CM अरुण साव के अनोखे अंदाज़ में शुरू हुआ ‘नगर सुराज संगम’

रायपुर।राजधानी रायपुर के होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में सोमवार को शुरू हुए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला ‘नगर सुराज संगम’ में उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का अलग अंदाज चर्चा का विषय बना रहा। मोटिवेशनल स्पीकर की तरह माइक संभालते हुए उन्होंने LED प्रजेंटेशन और जोशीले अंदाज में जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने कहा— “मेरी आदत थोड़ी खराब है, प्लीज मोबाइल बंद या साइलेंट कर लें,” — और फिर PPT के जरिए शहरों के विकास की दिशा तय करने वाली रणनीति सामने रखी।

यह पहला मौका था जब किसी डिप्टी सीएम ने नगरीय योजनाओं को लेकर खुद प्रजेंटेशन दिया। अरुण साव ने राज्य के 14 शहरों के जनप्रतिनिधियों के साथ आगामी पांच वर्षों की विकास योजना पर चर्चा की और स्पष्ट किया कि यह कार्यशाला केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि ठोस कार्ययोजना बनाने का मंच है।

कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. समेत नगरीय निकायों के महापौर, अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 5 और 6 मई को आयोजित इस कार्यशाला में पूरे प्रदेश से नगरीय निकायों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय करेंगे समापन सत्र को संबोधित
कार्यशाला का समापन 6 मई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संबोधन के साथ होगा। डिप्टी सीएम साव ने इस कार्यशाला के लिए प्रदेश भर के महापौरों और अध्यक्षों को पत्र लिखकर आमंत्रित किया था। उनके नेतृत्व और संवाद शैली ने ‘नगर सुराज संगम’ को एक ऊर्जावान शुरुआत दी है

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button