छत्तीसगढ़
Trending

धरसींवा के कांदुल में समाधान शिविर में मोतीलाल साहू ने सुनीं जनता की समस्याएं : दिए त्वरित समाधान के निर्देश, हितग्राहियों को बांटे कीट

धरसींवा, रायपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत तृतीय चरण में ग्राम कांदुल (विकासखंड धरसींवा) स्थित मंगल भवन में शनिवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने सहभागिता की।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने आम जनता से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। शिविर के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र हितग्राहियों को कीट वितरित किए गए।

विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि “सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति को भी योजनाओं का लाभ मिले। इस दिशा में यह शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।”

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button