छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री को माँ ने दिया आशीर्वाद – कच्चे से पक्के मकान तक की यात्रा में लौटा जीवन का सुकून

बीजापुर, 16 मई 2025 – बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित उसूर ब्लॉक के ग्राम उसूर की 62 वर्षीय शम्मी दुर्गम के लिए 15 मई का दिन नई शुरुआत की सौगात लेकर आया। सुशासन तिहार के अवसर पर ग़लगम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित पक्के मकान की चाबी सौंपी। भावुक शम्मी दुर्गम ने मुख्यमंत्री के गाल को स्नेह से छूते हुए हृदय से आशीर्वाद दिया और कहा, “अब मेरे जीवन में सुकून है, और मेरे बच्चों के सिर पर स्थायी छत है।”

शम्मी दुर्गम ने बताया कि उनके पति का निधन 15 वर्ष पूर्व हो गया था। तब से उन्होंने अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश की और खेतों में काम करके जीवन की गाड़ी खींची। कच्चे मकान में रहना उनके लिए हमेशा खतरे और असुरक्षा से भरा रहा – बरसात हो या गर्मी, कीड़े-मकोड़े और जहरीले जीवों का डर बना रहता था।

अब जब उन्हें पक्का मकान मिला है, तो यह सिर्फ एक आवास नहीं, बल्कि उनके संघर्षों की जीत है। उन्होंने कहा, “इस घर की नींव में सिर्फ ईंट और सीमेंट नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और आत्मसम्मान की भावना जुड़ी है।”

शम्मी दुर्गम जैसी महिलाओं की कहानी यह साबित करती है कि जब सरकार की योजनाएं ज़रूरतमंदों तक पहुँचती हैं, तो वे महज़ इमारत नहीं, बल्कि उम्मीद और विश्वास का ठिकाना बन जाती हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button