छत्तीसगढ़
Trending

मोहला मानपुर: वर्षों बाद हाई स्कूल वासड़ी को युक्तियुक्तकरण से मिले गणित और विज्ञान के व्याख्याता, अभिभावकों में खुशी की लहर

रायपुर, 17 जून 2025 — मोहला मानपुर जिले के हाई स्कूल वासड़ी में वर्षों की प्रतीक्षा के बाद गणित और विज्ञान के व्याख्याता नियुक्त किए गए हैं। यह नियुक्ति राज्य सरकार की शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण योजना के तहत संभव हो सकी है, जिससे न केवल छात्रों में उत्साह देखा जा रहा है, बल्कि अभिभावकों में भी गहरी संतुष्टि झलक रही है।

सोमवार को बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे और खुशी जताते हुए राज्य सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे परिणाम की उम्मीद बढ़ी है।

अभिभावकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की शिक्षक नीतियों और युक्तियुक्तकरण योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में लंबे समय से खाली पड़े महत्वपूर्ण पदों को भरने में मदद मिली है। ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था में इस पहल को एक बड़ा सुधार माना जा रहा है।

विद्यालय प्रबंधन ने भी नई नियुक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि इससे शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार आएगा और छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी लाभ मिलेगा।

यह नियुक्ति न सिर्फ शैक्षणिक दृष्टिकोण से अहम है, बल्कि यह ग्रामीण इलाकों में शिक्षा के प्रति बढ़ते भरोसे का भी संकेत है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button