राष्ट्रीय
Trending

मीरा रोड चाकू हमला मामला: आरोपी के घर से आपत्तिजनक सामग्री बरामद, ATS-NIA करेगी जांच


मुंबई, 28 अप्रैल 2026। मीरा रोड के नया नगर इलाके में दो सुरक्षा गार्ड्स पर चाकू से हुए हमले के मामले में फडणवीस सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा है कि मामले की जांच अब महाराष्ट्र ATS के साथ-साथ NIA भी करेगी।


मुख्यमंत्री ने क्या कहा?


मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में आरोपी 31 वर्षीय जैब जुबैर अंसारी का मामला “सेल्फ रेडिकलाइजेशन” का प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच एजेंसियां यह पता लगाएंगी कि वह किस तरह इस मानसिकता तक पहुंचा और क्या इसमें कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क शामिल है।


आरोपी के घर से मिला संदिग्ध सामान


सीएम ने जानकारी दी कि आरोपी के घर से कुछ किताबें और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले अमेरिका में रहता था और हाल ही में भारत लौटा था। शुरुआती जांच में उसके कट्टरपंथ की ओर झुकाव की बात सामने आई है।


जांच का दायरा बढ़ाया गया


सरकार ने स्पष्ट किया है कि जांच केवल आरोपी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह भी पता लगाया जाएगा कि उसके रेडिकलाइजेशन के पीछे कोई संगठित नेटवर्क या व्यक्ति सक्रिय था या नहीं। पूरी घटना को संभावित “लोन वुल्फ अटैक” के तौर पर भी देखा जा रहा है।


क्या है मामला?


सोमवार तड़के मीरा रोड स्थित एक इमारत में तैनात दो सुरक्षा गार्ड—राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो रमेश सेन—पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया था। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान जैब जुबैर अंसारी के रूप में हुई और पुलिस ने उसे लगभग डेढ़ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने पहले गार्ड का नाम और धर्म पूछा, इसके बाद हमला किया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button