छत्तीसगढ़
Trending

स्वदेशी मेला का उद्घाटन: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का दिया संदेश

रायपुर, 18 अक्टूबर 2024

महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में स्वदेशी मेला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि स्वदेशी मेला हमारे भारत देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाता है। स्वदेशी मेला के माध्यम से अपने देश में बने चीजों को खरीदने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है। स्वदेशी वस्तुएं आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन का भाव पैदा करती हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया का संदेश दिया है और डिजिटल इंडिया को बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं, जिससे देश मजबूत हो रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेश में स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। हमें अपने देश की सामान खरीद कर देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना चाहिए। लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि लगातार स्वदेशी मेला के माध्यम से यह प्रयास किया जा रहा है। पहले हमारा देश आर्थिक स्थिति में 11वें नंबर पर था, लेकिन आज हमारा देश 5वें नंबर पर आकर मजबूत हुआ है। हमें इस बात का ज्ञान होना चाहिए कि हमारे पास कौन सी स्वदेशी वस्तुएं उपलब्ध हैं। हमें ऑनलाइन खरीदी करते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए कि उपयोग करने वाली वस्तुएं स्वदेशी हों। कवर्धा के स्वदेशी मेले में बहुत सारे स्वदेशी वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को इस बात की जानकारी होना चाहिए कि देश की अर्थव्यवस्था कैसे बढ़ेगी, हम आत्मनिर्भर कैसे होंगे। हमारा दायित्व है कि हम आने वाली पीढ़ी को देश में बनी चीजों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button