छत्तीसगढ़
Trending

कोरबा में MBBS की छात्रा नें की आत्महत्या : रायपुर मेडिकल कॉलेज में कर रही थी पढ़ाई, मानसिक तनाव में थी छाया गौतम

कोरबा/रायपुर। कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रायपुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही छात्रा छाया गौतम (22 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छाया पिछले पांच वर्षों से रायपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। कुछ दिन पहले ही वह रायपुर से कोरबा लौटी थी और तभी से मानसिक तनाव में थी।

जानकारी के अनुसार, छाया करीब 15 दिन पहले रायपुर से कोरबा आई थी। घर लौटने के बाद उसने अपने पिता शशि भूषण गौतम से अपनी परेशानियां साझा की थीं। पिता SECL कर्मी हैं और कोरबा के कला मंदिर क्षेत्र स्थित M-55 माइनस क्वार्टर में परिवार सहित रहते हैं। छाया ने बताया था कि उसे पढ़ाई के दौरान कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद पिता ने उसका इलाज एक निजी अस्पताल में शुरू करवाया था।

घटना शुक्रवार सुबह की है, जब घर में कोई मौजूद नहीं था। छाया ने इस दौरान अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। छाया की मां भी उस वक्त घर पर नहीं थीं।

पिता ने बताया कि छाया बचपन से ही पढ़ाई में तेज थी और डॉक्टर बनने का सपना देखती थी। उसकी इस तरह की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

कुसमुंडा थाना प्रभारी राकेश गुप्ता ने बताया कि मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। आगे की जांच के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों और छाया की सहेलियों से भी पूछताछ की जाएगी। साथ ही उसके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) भी खंगाली जा रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और एक होनहार छात्रा की असमय मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button