छत्तीसगढ़
Trending

महादेव सट्टा एप मामला: राजनांदगांव में सीबीआई की कार्रवाई जारी, एएसपी अभिषेक माहेश्वरी के घर दोबारा पहुंची टीम

राजनांदगांव। महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को की गई कार्रवाई के बाद गुरुवार को एक बार फिर सीबीआई की टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अभिषेक माहेश्वरी के कंचनबाग स्थित सनसिटी इलाके में मौजूद घर पर दबिश दी।

सूत्रों के अनुसार, बुधवार को छापेमारी के बाद सीबीआई की टीम ने घर को सील कर दिया था। गुरुवार को दोबारा सीबीआई की टीम दो गाड़ियों में पहुंची और घर का सील खोलकर अपनी जांच फिर से शुरू की।

मामले में अभी तक क्या नए सबूत सामने आए हैं, इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। हालांकि, माना जा रहा है कि महादेव सट्टा एप से जुड़े आर्थिक लेन-देन और पुलिस अधिकारियों की संलिप्तता की जांच के तहत सीबीआई यह कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि महादेव सट्टा एप से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ सहित देशभर में कई जगहों पर जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले में कई बड़े नामों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button