छत्तीसगढ़
Trending

Love Jihad in Durg: शादी का झांसा, जबरन गौमांस और धर्म परिवर्तन का दबाव, 10 साल बाद टूटा रिश्ता

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक ने न सिर्फ शादी का झांसा देकर उसके साथ वर्षों तक शारीरिक शोषण किया, बल्कि धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाते हुए जबरन गौमांस भी खिलाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

भिलाई नगर थाना पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर पाक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी बादशाह खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता के अनुसार, भिलाई के हॉस्पिटल सेक्टर सड़क 9 निवासी बादशाह खान ने पहले अपना नाम बदलकर उससे दोस्ती की और फिर 17 साल की उम्र से लगातार उसका दैहिक शोषण करता रहा। शादी किए बिना ही युवती मां बन गई, जिसके बाद युवक ने उससे विवाह किया। बाद में आरोपी के परिजनों ने बच्चे के स्कूल में नाम बदलवाकर दाखिला करवाया।

कुछ सालों बाद जब युवती ने आरोपी को दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया, तो उसने 10 साल पुराना रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद युवक ने युवती की फोटो और मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button