छत्तीसगढ़
Trending

सक्ती वेदांता प्लांट हादसे पर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत सख्त, घायलों के बेहतर इलाज और निष्पक्ष जांच के निर्देश

रायपुर/सक्ती। सक्ती जिले स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे को लेकर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने गहरा दुख व्यक्त किया है और इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल सक्ती कलेक्टर और एसपी से फोन पर चर्चा कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

नेता प्रतिपक्ष महंत ने प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि सभी घायलों को तुरंत और सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उन्होंने इस घटना की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि लापरवाही के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो सके।

उन्होंने प्रशासन से यह भी कहा कि प्रभावित परिवारों को बिना किसी देरी के आर्थिक एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें इस कठिन समय में राहत मिल सके।

महंत ने दो टूक कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित प्रबंधन को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है, वहीं प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button