छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 386 आरक्षक और प्रधान आरक्षकों का तबादला, कानून-व्यवस्था को चुस्त करने की तैयारी

रायपुर, 18 जून 2025 राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा निर्णय लेते हुए 386 आरक्षकों और प्रधान आरक्षकों का तबादला कर दिया है। यह आदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर जारी किया गया। लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों को अन्य थानों में स्थानांतरित करने के उद्देश्य से यह ट्रांसफर सूची तैयार की गई है।

एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सभी तबादले रायपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के भीतर ही किए गए हैं। इस कदम को पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए जरूरी बताया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि, “यह स्थानांतरण प्रशासनिक जरूरतों और कार्यकुशलता में सुधार के मद्देनज़र किया गया है। एक ही स्थान पर लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों का तबादला आवश्यक हो गया था, ताकि विभाग में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे।”

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आने वाले समय में और भी फेरबदल की संभावना जताई जा रही है, जिससे रायपुर पुलिस की कार्यशैली और अधिक प्रभावी और जवाबदेह बन सके।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button